राशन कार्ड क्या है और Apply कैसे करें?

0
420

Ration Card, एक सरकारी दस्तावेज है। जिसकी जरूरत हमें बहुत सारे कामों में पड़ती है। जैसे – LPG कनैक्शन में, बैंक अकाउंट खोलने में, राशन की दुकान से गेहूँ और चावल खरीदने में, सिम कार्ड खरीदने में, स्कूल और कॉलेज में आदि। यह हमें राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा इसे पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जब हमारे पास कोई भी पहचान पत्र न हो तो, यह पहचान पत्र के रूप में काम करता है। हमारे देश भारत में बहुत से घर ऐसे हैं, जहाँ दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है। इसीलिए राज्य सरकार ने गरीब परिवारों की सहायता के लिये राशन कार्ड चलाया है , जिससे हमारे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रह जाये। इसको एक Valid ID Proof के रूप में माना जाता है।

राशन कार्ड उन official document को कहते हैं। जो हमें राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है। जिसका उपयोग कई सार्वजनिक स्थानों में करते हैं। जिस तरह से मतदान कार्ड, आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। ठीक उसी तरह से राशन कार्ड भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राज्य सरकार परिवारों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग कार्ड देती है। आज सरकार देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना भी ला चुकी है। जिससे सारे देश में एक ही राशन कार्ड अलग-अलग स्टेट में यूज़ कर सकते हैं।

राशन कार्ड के प्रकार | Types of ration cards in India

राशन कार्ड तीन तरह का होता है। जैसे – बी.पी.एल. कार्ड, ए.पी.एल. कार्ड और अंत्योदय कार्ड आदि। इस सभी को कार्ड को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। आइये अब हम देकते हैं कि ये तीनों प्रकार के कार्ड किन-किन लोगों को दिये जाते हैं।

बी.पी.एल. कार्ड

बी.पी.एल. कार्ड उन लोगों को ही दिया जाता है जो लोग गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। यह नीला, गुलाबी रंग होता है। देखा जाये तो 10,000 से कम आय वालों को ही यह कार्ड दिया जाता है।

ए.पी.एल. कार्ड

यह उन्हें दिया जाता है जो लोग गरीबी रेखा के ऊपर आते हैं और यह कार्ड नारंगी रंग का होता है। इस कार्ड के लिये कोई आय निश्चित नहीं है। सरकार द्वारा ए.पी.एल. कार्ड धारकों को हर महीनें 25 से 35 किलो तक अनाज दिया जाता है।

अंत्योदय कार्ड

अंत्योदय कार्ड सिर्फ उन लोगों को ही दिया जाता है जिनकी आर्थिक आय बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती। यह कार्ड पीले रंग का होता है। इस तरह के परिवारों को 35 किलो ग्राम अनाज ही दिया जाता है।

राशन कार्ड कोई बनवाने के लिये महत्वपूर्ण दस्तावेज

यहाँ पर हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी जरूरत हमें राशन कार्ड को Apply करते समय पड़ती है।

  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल
  • गैस कनैक्शन बिल
  • वोटर आई.डी.
  • आधार कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • आवास प्रमाण
  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
  • एप्लीकेशन फॉर्म साइन किया हुआ
  • टेलीफोन का बिल

इसके अलावा हम Personal Identification में जिम्न डॉक्यूमेंट को दे सकते हैं।

  • Birth Certificate
  • PAN Card
  • 10 वीं की मार्कशीट

यदि हमारे पास सरकार द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स हैं तो उनकी फोटोकॉपी भी लगायें और इसके साथ ही इन्हें अटेस्ट भी करा लें। जिससे राशन कार्ड बनने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी और हमारा राशन कार्ड आसानी से बन जायेगा।

राशन कार्ड के लिए पात्रता

आवेदन कर्ता का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिये मुखिया या मुखिया की तरफ से परिवार का कोई भी दूसरा व्यक्ति राशन कार्ड के लिये आवेदन कर सकता है। लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि परिवार के किसी भी सदस्य का पहले से राशन कार्ड में नाम न हो और परिवार के सभी मेम्बर के पहचान प्रमाण पत्र जरूर होने चाहिए।

राशन कार्ड बनाने के लिए शुल्क

कार्ड बनबाने के लिये हमारी सरकार के ज्यादा शुल्क निर्धारित नहीं किया है। जिसे हमें आसानी से दे ककते हैं। राशन कार्ड के लिए सरकार ने 3 रुपये से लेकर 45 रुपये तक रखा है। यह शुल्क सभी राज्यों में अलग-अलग होता है। अगर आप तुरंत राशन बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ राज्यों में अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है।

राशन कार्ड मिलने का समय

हमारी सरकार ने राशन कार्ड प्राप्त करने की पहले से ही निर्धारित की हुई है। राशन कार्ड मिलने का समय 15 दिन से 30 दिन तक का होता है। देखा जाये तो यह समय सीमा सभी राज्यों में अलग-अलग होती है।

राशन कार्ड का उपयोग

राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग हम बहुत जगह करते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि राशन कार्ड का उपयोग हम कौन-कौन सी जगह पर कर सकते हैं –

  • बैंक में अकाउंट खोलने के लिये
  • मतदान कार्ड बनवाने के लिये
  • सिम कार्ड खरीदने के लिये
  • स्कूल और कॉलेजों में
  • LPG कनेक्शन में
  • ड्राइविंग लाइसेंस में
  • Life Insurance निकालने के लिये
  • सरकारी और निजी कार्यालयों में

भारत में राशन कार्ड किसके द्वारा दिया जाता है?

भारत में राशन कार्ड राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है। राशन कार्ड से जुडी सभी चीजें जैसे कि हमें नये राशन कार्ड के लिये आपली करना हो, राशन कार्ड खोने पर नया बनवाना हो या हमें राशन कार्ड में नाम बदलवाना हो तो ये सब काम राज्य सरकार द्वारा ही किया जाता है।

राशन कार्ड कैसे बनायें?

राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। इसकी जरूरत हमें बहुत सारे कामों में पड़ती है। राशन कार्ड दो रारीक़ों से बनाया जाता है। जैसे ऑफलाइन राशन कार्ड और ऑनलाइन राशन कार्ड आदि। अब हम जानते हैं कि ऑफलाइन राशन कार्ड और ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनाया जाता है।

ऑफलाइन राशन कार्ड Apply कैसे करें

यहाँ हम आपको बतायेंगे की ऑफलाइन राशन कार्ड aaply कैसे करें। ऑफलाइन राशन कार्ड apply करने के लिये आपको कुछ Steps को फॉलो करना होगा।

A. देखा जाये तो प्रत्येक शहर में इसका ऑफिस मौजूद है। जहाँ जाकर आप राशन कार्ड का फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये हमें कुछ फीस भी देनी होती है। जो लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। उनके लिये यह फॉर्म बिल्कुल फ्री में ही दिया जाता है।

B. इस फॉर्म को हम इसकी official website से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

C. इस फॉर्म को भरने से पहले हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर के मुखिया की 3 पासपोर्ट साइज के फोटो किसी गजेस्टेड ऑफिसर द्वारा अटेस्टेड हों।

D. यदि आपके पास खुद का घर नहीं है तो आप Rent Agreement को दे सकते हैं। अगर आपके पास खुद का घर है तो आप Residential Proof ही दे सकते हैं।

E. जब फॉर्म में सभी फॉर्मेलिटी पूरी हो जायें तो आप फॉर्म को ऑफिस में जमा कर दें।

F. फॉर्म जमा करने के लगभग एक महीनें के अंदर या एक महीने के बाद आपका राशन कार्ड बन जायेगा।

ऑनलाइन राशन कार्ड (Online Ration Card) apply कैसे करें

अभी हमनें ऊपर आपको बताया कि Offline Ration Card कैसे apply करें? अब हम आपको Online Ration Card कैसे apply करें? बताने जा रहे हैं। ऑनलाइन राशन कार्ड के लिये राज्य सरकारों की इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइट मौजूद हैं।

A. ऑनलाइन राशन कार्ड के लिये सबसे पहले राज्य की सरकारी वेबसाइट पर जायें। वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की भाषा को चुनें।

B. इसके बाद District Name, Area Name, Gram Panchayat, और Town के बारे में टाइप करना होगा।

C. अब हमें यह कार्ड का चुनाव करना होगा कि हमें कौन-सा कार्ड बनवाना है। जैसे – APL, BPL, Antyodaya आदि।

D. हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे वैसे ही हमें सारी information एंटर करनी होगी। जैसे परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर, Voter ID, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, आदि। इन सभी जानकारियों को हमें सही तरीके से भरना होगा।

E. अब सभी जानकारियों को भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फॉर्म की एक कॉपी Print करने के बाद अपने पास रखनी होगी।

F. फॉर्म Submit करने के बाद 15 से 30 दिन में राशन कार्ड में भरे हुए पते पर आपको भेज दिया जायेगा।

G. अगर किसी कारण से 30 दिन दी अंदर राशन कार्ड नहीं आये तो वेबसाइट पर जाकर अपना राशन कार्ड का status चेक कर सकते हैं। आवेदन के बाद हमें जो Reference No. दिया जाता है। उसके द्वारा हम अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अब तो आप सभी लोग जान ही गये होंगे कि राशन कार्ड क्या है? यह कहाँ-कहाँ पर काम में लाया जाता है। राशन कार्ड कितने तरह का होता है? और राशन कार्ड को कैसे बनाते हैं? अगर हम संछेप जानें तो राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके द्वारा हमें राशन की दुकान से सामान उचित मूल्य पर दिया जाता है। यह एक जरूरी पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है। इसी वजह से हमें बहुत सी जगह इसकी आवश्यकता पड़ती है।